विद्यालय का संक्षिप्त परिचय
संस्कार प्रधान शिक्षा का प्रयोग शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वाधान में चल रहा है | इन माँ सरस्वती के मन्दिर से निकलने वाली बहनों के लिए कक्षा पंचम से अग्रिम कक्षाओं की पढ़ाई के लिए उसी पद्धति के आगे की शिक्षा की कोई समुचित व्यवस्था नही थी | उपर्युक्त अभाव को पूर्ण करने के लिए भारतीय शिक्षा समिति द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिरों की स्थापना की गयी है | समाज ने इस अभिनव शिक्षा पद्धति को समर्थन सम्मान देकर प्रोत्साहित किया | यह शिक्षा संस्थान "सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज" के नाम से लालगंज , रायबरेली मे स्थापित है |
हमारा वैशिष्ट्य
- स्वच्छ, सुंदर निजी भवन एवं विज्ञान प्रयोगशाला
- सुयोग्य, संस्कारित, अनुभवी आचार्यों द्वारा वैज्ञानिक पद्धति शिक्षण व्यवस्था
- संस्कारक्षम वातावरण की दृष्टि से नित्य जीवन के दैनंदिनी संस्कारों पर बल
- निर्धारित गृहकार्य की व्यवस्था
- छात्राओं की अन्तः शक्तियों एवं प्रवृत्तियों के विकास हेतु विभिन्न क्रिया - कलापों पर बल यथा -